जौनपुर: भ्रम दूर हुए बिना ब्रह्म की प्राप्ति संभव नहीं: डॉ. रीता | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। भीरा (आमजगढ़) की निरंकारी ज्ञान प्रचारक डा. रीता ने कहा कि भ्रम दूर हुए बिना ब्रह्म की प्राप्ति नहीं होती। साधु की संगत व सत्संग से जैसे-जैसे हमारा भ्रम दूर होता जाता है, वैसे-वैसे हम उस सर्वशक्तिमान ब्रह्म के करीब होने लगते हैं। वह सोमवार को विकास खंड के इमामपुर गांव में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम व प्रवचन कर रही थीं।

जौनपुर: भ्रम दूर हुए बिना ब्रह्म की प्राप्ति संभव नहीं: डॉ. रीता | #NayaSaveraNetwork


उन्होंने कहा कि जबक हमारे मन व अंतःकरण में भ्रम है, तब तक हम ब्रह्म की प्राप्ति कर ही नहीं सकते। जब हमें उस परम शक्ति का ज्ञान प्राप्त हो जाता है तो मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे विभेद स्वतः समाप्त हो जाते हैं। तब संसार के सभी जीवधारियों में ईश्वर का स्वरूप दिखने लगता है। चौरासी लाख योनियों में मानव ही सर्वश्रेष्ठ रचना है। करोड़ों वर्षों तक भिन्न-भिन्न योनियों का कष्ट भोगने के बाद आखिर में यह शरीर मिला है। यदि इस बार भी इहलोक से मुक्ति का जतन नहीं कर सके तो पुनः उन्हीं योनियों में भटकना होगा। इस मौके पर कृष्णा श्रीवास्तव, डा. आरपी सिंह, शंकर दयाल मुखी, सुभाष चंद्र, विनोद यादव, सतगुरु सोनी, विशाल, मुलायम सोनी, अमित सोनी आदि मौजूद रहे। आयोजक शिव शंकर सोनी व ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*ADMISSIONS OPEN 2024-25 Nursery Onwards | Mount Litera Zee School | LEARNING Today for A Brighter Tomorrow | ▪️ Contact us on: +91 7311171181, +91 7311171182 | ▪️ FATEHGANJ, JAUNPUR, 222132 | ▪️E-mail: mlzs.jaunpur@mountlitera.com | Website: www mountlitera.com | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ