मुंबई: नारी तू नारायणी सम्मान से सम्मानित हुई डॉ मंजू लोढ़ा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। एम.पी.के. फिटनेस क्लासेज, नागपुर , कल्याणम योग केंद्र,सूरत और संवाद इंटरनेशनल योग वर्ग, अमरावती द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में मुंबई की जानी मानी समाजसेविका, लेखिका और कवियत्री डॉ मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा को "नारी तू नारायणी" सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में अति उत्कृष्ट और उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मानपत्र प्रदान किया गया। 

एम.पी.के फिटनेस क्लासेस के संस्थापक आनंदमल सेठिया ने नारी समाज के उत्थान के लिए गणधिपति गुरुदेव आचार्य श्री तुलसी द्वारा सूत्रपात किया गया "नया मोड़" आंदोलन की सफलता का जिक्र किया। इस आंदोलन से पर्दा, दहेज, भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा कम हो रही है । महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रही हैं। संवाद इंटरनेशनल योग वर्ग के संस्थापक राजू डांगे जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी चल रही प्रथाओं को दूर करने के लिए सभी सामाजिक संस्थाओं को आगे बढ़ने की बात कही। 

डॉ मंजू लोढ़ा ने अपनी कविताओं के माध्यम से नारी शक्ति की भूमिका के बारे में बताया और आधुनिकता को अपनाते हुए अपनी मर्यादा और संस्कृति के प्रति जागरूक रहने हेतु प्रेरणा दी। कल्याणम योग केंद्र की संस्थापिका अलका सांखला जी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए मंजु जी द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी प्रदान की। जूम एप के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में  देश विदेश से काफी संख्या में  भाई बहन शामिल हुए।


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें