कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक भाजपा में शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रतलाम। मध्यप्रदेश कांग्रेस के एक और पूर्व विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। रतलाम जिले के आलोट से कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला एवं कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दोनों का पार्टी में स्वागत किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |