नया सवेरा नेटवर्क
भायंदर। महाराष्ट् प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ,भाजपा अजय सिंह राजपूत द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 17 अप्रैल, बुधवार को 9 बजे से शाम 5 बजे तक मीरारोड के पूनम सागर कांप्लेक्स में स्थित श्री चतुरेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया है।
मंदिर के संरक्षक 145, मीरा भाईंदर विधानसभा चुनाव प्रमुख एडवोकेट रवि व्यास हैं। आयोजन समिति में अजय अर्जुन सिंह राजपूत अध्यक्ष, कृष्ण कुमार हरिकांत तिवारी महासचिव, पुष्पा संजय सिंह कोषाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा, विपिन सिंह, जगजीत सिंह सेठी, आलोक द्विवेदी, आशीष सिंह, आशीष यादव, अशोक गौरीशंकर सिंह का समावेश है। शिव भक्तों से कार्यक्रम में आने की अपील की गई है।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ