छत्तीसगढ़ में 46 आईपीएस अधिकारियों के तबादले | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने सत्ता में आने के लगभग दो माह बाद पहली बार आज भोर में 30 जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के 46 अधिकारियों का तबादला कर दिया। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संतोष कुमार सिंह को रायपुर के पुलिस अधीक्षक, दीपक झा को राजनांदगांव, इंदिरा कल्याण एलेसेला को कांकेर,आशुतोष सिंह को महासमुंद, विवेक शुक्ला को जांजगीर चांपा, शशि मोहन सिंह को जशपुर, विजय अग्रवाल को सरगुजा, रामकृष्ण साहू को बेमेतरा,जितेंद्र शुक्ला को दुर्ग,दिव्यांग पटेल को रायगढ़,सदानंद कुमार को बलौदा बाजार तथा शलभ सिन्हा को जगदलपुर के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।