यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समय घटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में अब 21 फरवरी तक ही रहेगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं और छात्र-छात्राओं के हितों को देखते हुए श्री गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समय उत्तर प्रदेश में घटाया है। यूपी बोर्ड की परीक्षायें 22 फरवरी से शुरु हो रही हैं। इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार यात्रा को 16 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में रहना था जबकि पुन:निर्धारित कार्यक्रम में यात्रा का समय 16 से 21 फरवरी कर दिया गया है।