नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री अंजना सिंह की आने वाली फिल्म ठाकुरगंज की शूटिंग शुरू हो गयी है। राज घराना फिल्म प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ठाकुरगंज का भव्य मुहूर्त संपन्न हो गया। इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा और निर्देशक नीरज रणधीर हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में अंजना सिंह है और उनके अपोजिट राहुल सिंह नजर आने वाले हैं।
फिल्म के निर्माता आदित्य कुमार झा ने कहा कि ठाकुरगंज एक बेहतरीन पटकथा पर आधारित सिनेमा है जो भोजपुरी दर्शकों को रोमांच की नई यात्रा पर ले जाएगी। फिल्म की कहानी घर परिवार से है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब होगी। हम इस फिल्म का निर्माण भव्यता के साथ कर रहे हैं और इस फिल्म का बजट भी रूटिंन फिल्मों से ज्यादा है। फिल्म की बागडोर नीरज रणधीर के हाथों है, जो एक काबिल निर्देशक है और हमें उम्मीद है कि उनके निर्देशन में यह फिल्म अच्छा बनकर आएगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ