वरिष्ठ पत्रकार आनंद मिश्र को मातृशोक, साथियों ने जताया शोक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। वरिष्ठ पत्रकार आनंद मिश्रा की 78 वर्षीय माता सावित्री मिश्रा का निधन मंगलवार की रात को हो गया। 78 वर्षीय सावित्री पिछले कुछ महीनों से उम्र से संबंधित बीमारियों से पीडित थीं। बुधवार को 12 बजे घाटकोपर पूर्व राजावाडी शमशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया, उनके पति त्रिलोकी नाथ मिश्र ने मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर मीडिया और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े तमाम लोग सहित पूर्व नगरसेवक भालचंद्र सिरशाट, अजय शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, विमल मिश्रा, विजय सिंह कौशिक, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, नवीन पाण्डेय, हरिशचन्द्र पाठक, चंद्रेश दुबे, वीरेंद्र शुक्ला, संजय गिरी, अखिलेश तिवारी, कप्तान माली समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। सावित्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं।