पूर्वांचल विश्वविद्यालय : पहले समाज को बदलो तब देश बदलेगा : विनोद | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सहसंयोजक और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा निगरानी समिति के सदस्य ए. विनोद ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ संवाद किया। मुख्य अतिथि ए. विनोद ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था भारतीय मूल्यों पर आधारित होनी चाहिए। देश को बदलने के लिए समाज को बदलना होगा, इसके लिए शिक्षा व्यवस्था में भी बदलाव कर भारतीयता को लाना होगा। इसी उद्देश्य के साथ शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय विचारों को अपनाने के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है। उनका मानना है कि जब शिक्षा जगत में भारतीयता की सोच होगी तभी देश उन्नति कर सकेगा।

  • शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना हमारा लक्ष्य

न्यास के काशी प्रांत के संयोजक डॉ विवेकानंद उपाध्याय ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि हमारे न्यास का लक्ष्य है शिक्षा के क्षेत्र में मूल्यों और उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना और समाज को एक सामूहिक और साथी बनाना। हम अपनी पहचान इस बात में ढूंढ रहे हैं कि हम अपने शिक्षा प्रोजेक्ट्स के माध्यम से विभिन्न समुदायों को शिक्षा के महत्व को समझाने, समृद्धि के माध्यम से स्वतंत्रता को बढ़ाने और संस्कृति को समृद्ध बनाने में सहायता कर सकें।

  • चरित्र निर्माण पर भी करना होगा चिंतन : डॉ. विनोद जायसवाल

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. विनोद जायसवाल ने कहा कि देश की शिक्षा को भारतीय जनमानस के अनुरूप बनाने के लिए हमें चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास, मूल्यपरक शिक्षा के साथ वैदिक गणित, शिक्षा में स्वायत्तता, तकनीक शिक्षा के साथ इतिहास शिक्षा की भारतीय दृष्टि पर चिंतन करना होगा। इसके पहले रज्जू भैया भौतिकीय शोध संस्थान में निदेशक प्रो. प्रमोद यादव ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. आलोक वर्मा, डॉ. श्याम कन्हैया, मंगला प्रसाद, डॉ. आलोक दास, डॉ. इंद्रजीत, डॉ. दिनेश सिंह, अमित मिश्र, रोशन राय, मणि राय सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय : पहले समाज को बदलो तब देश बदलेगा : विनोद | #NayaSaveraNetwork

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2024-25 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
AD


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ