लोकसभा चुनाव में तैयारी से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
देहरादून। उत्तराखंड में लगातार कमजोर होती समाजवादी पार्टी में जान फूंकने के लिए शुक्रवार को लम्बे समय बाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष शंभु प्रसाद पोखरियाल ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने युवजन सभा, महानगर इकाई और महिला सभा के अध्यक्षों से अतिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित कर, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।
इस दौरान, श्री पोखरियाल ने यूनीवार्ता से कहा कि पूरे राज्य में पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए वह लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव लडने को पार्टी तैयार है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा निर्देश देंगे, वैसा किया जाएगा।
![]() |
Ad |