भायंदर: मीरा रोड में सार्वजनिक नव कुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ संपन्न | #NayaSaveraNetwork

भायंदर: मीरा रोड में सार्वजनिक नवकुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क

  • कार्यक्रम में भारी संख्या में शामिल हुए गणमान्य 

भायंदर। सार्वजनिक नवकुण्डीय हवनात्मक चण्डी महायज्ञ, मीरा रोड पूर्व के पूनम गार्डन परिसर में श्रद्धा व अध्यात्म भाव से (28 से 5 मार्च) सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर भारतीय मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने यज्ञ में आहुति कर समाज कल्याण की कामना किया व सनातन में यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। यज्ञ स्थल के लैण्ड लार्ड एडवोकेट उदय नाईक, बिल्डर राजेश सिंह ने भी यज्ञ में श्रद्धानुसार परिक्रमा व आहूति देकर मातारानी का आशिर्वाद ग्रहण किया व बताया कि यज्ञ परम्परा मानव के अध्यात्मिक जीवनमें सकारात्मक परिवर्तन देती है। वरिष्ठ शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह ने यज्ञ मण्डप का परिक्रमा की और मातारानी के चरणों में शीष नवाकर पण्डित जी का आशिर्वाद ग्रहण किया। 

उन्होने कहा कि शहर में अध्यात्म का यह स्वरूप अद्भुत व शानदार है यज्ञ परम्परा हमारा धरोहर है। समाजसेवक संतोष दीक्षित ने सपरिवार यज्ञ में बैठे और कहा कि मानसिक व सांसारिक शान्ति में यज्ञ का मानव जीवन में बहुत योगदान है। भाजपा जिला महासचिव (उभामो) कमलेश दुबे यज्ञ के आठवें दिन मुख्य यजमान स्वरूप विधि-विधान से सपत्नीक पूरे दिन यज्ञ किया और 108 बाल कन्याओं का पूजन किया। यज्ञ कार्यक्रम को  सफल बनाने में रीमा राजेश सिंह, राहुल, प्रवेश द्विवेदी, अनिल तिवारी समेत अनेक गणमान्य भक्तों का योगदान रहा। 

भायंदर: मीरा रोड में सार्वजनिक नवकुंडीय हवनात्मक चंडी महायज्ञ संपन्न | #NayaSaveraNetwork

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवक रत्नाकर मिश्र,भवन निर्माता बृजेश सिंह, उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, पत्रकार महेंद्र पाण्डेय, महासचिव संदीप तिवारी, नगरसेवक विजय राय, नगरसेवक मनोज दुबे, नगरसेवक नगरसेवक नीला सोंस, नगरसेवक संजय थराडे, प्रदेश सचिव नीतीश वर्मा, एडवोकेट अरुणा पाण्डेय, प्रदेश महिला सचिव रंजू झा, समाजसेवी राजेश मिश्रा, सुरेंद्र तिवारी, राम अवतार राय, बिनीता झा, संजय मिश्रा, मुकेश त्रिपाठी, सोनू झा, राजू दुबे, शिव प्रकाश मिश्र, पप्पू सिंह, माण्डवी दुबे, मंजू दुबे सहित महिलाओ का विशाल समूह व शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने यज्ञ मण्डप में उपस्थित होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक लोगों ने मां जगदम्बा का दर्शन किया  और यज्ञ में श्रद्धानुसार दान दिया। अंतिम दिन पूर्णाहुति तथा शाम को देवी जागरण व महाप्रसाद भंडारे के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व संचालक यज्ञाचार्य पं राजेश्वर शास्त्री ने सभी भक्तों को मातारानी की तरफ से आशीर्वाद प्रदानकर सुख समृद्धि की कामना की।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ