प्रयागराज: ट्रेन से गिरी महिला, जवान ने बचाई जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर रविवार की देर रात आरपीएफ जवान ने एक महिला की जान बचा ली। प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन पर एक महिला चढ़ने लगी तो उसका पैर फिसल गया। महिला ट्रेन से फिसल कर गिरी और कोच व प्लेटफार्म के बीच फंस गई। इससे स्टेशन पर खलबली मच गई। आरपीएफ जवान श्यामधर मौर्य ने महिला को गिरते देख दौड़ लगा दी और उसे खींचकर बाहर निकाला। हादसे का शिकार हुई महिला यात्री रंजू कुमारी पुत्री श्रीराम निवासी अशोक नगर दुर्गा पूजा पार्क प्रयागराज को रेलवे सुरक्षा बल के जवान अस्पताल ले गए। जवान श्यामधर मौर्य की हर किसी ने तारीफ की।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh