नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की 'संगम नगरी' प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर शुक्रवार सुबह आठ बजे तक लगभग 90 लाख लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक करीब 90 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार मध्यरात्रि 12 बजे से ही जनसैलाब घाटों की तरफ उमड़ा हुआ है और गांव देहात और दूसरे जिलों से स्नानार्थी सिर पर गठरी रखकर मेला क्षेत्र में आ रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए घाटों की लंबाई 6800 फुट से बढ़ाकर 8000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है।
 |
Advt. |
 |
Ad |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ