जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में 8 लोग जख्मी | #NayaSaveraNetwork
@ नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को एक अस्थायी मंच गिरने से कम से कम आठ लोग घायल हो गए। दो अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास हुई, जहां कुछ काम चल रहा था। पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी ढांचा गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। पंडाल गिरने की घटना पर दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले व्यक्ति का कहना है, "यह घटना तब हुई जब मजदूर दोपहर के भोजन पर थे। कोई भारी प्रभाव नहीं पड़ा है।"