नीतीश ने कृषि यांत्रिकरण मेला का किया भ्रमण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला का भ्रमण किया। श्री कुमार ने शनिवार को यहां गांधी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेला (एग्रो बिहार-2024) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टाॅलों पर जाकर कृषि के लिये उपयोगी आधुनिकतम कृषि यंत्रों के बारे में जानकारी ली। इस मेला में देश के प्रमुख कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा आधुनिक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया है।
![]() |
Advt. |