बक्शा से रामभक्तों को लेकर निषाद रथ बस गई अयोध्या | #NayaSaveraNetwork
- जय श्रीराम के उदघोष से 70 भक्तों का जत्था रवाना
@ नया सवेरा नेटवर्क
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। बक्शा हनुमानगढ़ी मंदिर से शनिवार की सुबह करीब 70 रामभक्तों को लेकर निषाद रथ बस रवाना हुई। इस दौरान जय श्रीराम के उदघोष से परिसर राममय हो गया। आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा जनपद से प्रतिदिन अयोध्याधाम के लिए भेजी जा रही निःशुल्क बस सेवा का सुबह से ही इंतजार कर रहे रामभक्त को लेने 8 बजे निषाद बस पहुंची लोगों का उत्साह दूना हो गया। बस के रुकते ही सबसे पहले महिलाएं, बच्चें, बुजुर्ग व अंत में युवाओं ने बस में जय श्रीराम के उदघोष के साथ प्रवेश किया। बस में कौली, सद्दोपुर एवं बक्शा गांव के लोग सवार हुए। कौली गांव के प्रधान अभिषेक सिंह, वीरेन्द्र सिंह फौजी, रविंद्र नाथ तिवारी, मुकेश तिवारी, गुलाबचन्द यादव, नितेश मिश्र, परमानंद तिवारी, रमाशंकर सिंह, अखिल सिंह, आशुतोष तिवारी, संतोष उपाध्याय, प्रभाकर उपाध्याय आदि ने प्रभु श्रीराम का झंडा दिखाकर बस को रवाना किया।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |