जौनपुर: कोतवाल ने सेवानिवृत्त एसआई को दी विदाई | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहू जौनपुर। स्थानीय कोतवाली में सेवानिवृत्ति एसआई लल्लन प्रसाद सिंह कर्मचारियों ने भावपूर्ण विदाई दिया। वे कोतवाली में 2 वर्ष तक तैनात रहे। एसआई लल्लन प्रसाद सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत हुए जिनकी बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, व माल्यार्पण कर विदाई कर दी गई। इस मौके पर एसआई अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश तिवारी, हेड कांस्टेबल महफूज हाशमी, दरोगा सोनकर, कांस्टेबल सुशील गुप्ता, कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल संदीप यादव, कांस्टेबल इमरोज़ खान उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष राशिद अली हाशमी युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कवलजीत सिंह गब्बर, राहुल गुप्ता, प्रफुल्ल दुबे, शमीम अहमद, शादाब अंसारी, मुकेश चंद मोदनवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।