जौनपुर: अंतरिम बजट पर लोगों ने दी अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: अंतरिम बजट पर लोगों ने दी अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

भाजपा बोली बड़ी शक्ति की ओर अग्रसर है भारत

कांग्रेस, सपा व व्यापारी नेता बोले कुछ भी नया नहीं इस बजट में

जौनपुर। केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतरिम बजट पर जिले में राजनीतिक दलों व व्यापारी व अन्य लोगों ने अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त किया। कांग्रेस ने जहां इसे उद्योगपतियों का बजट बताया तो वहीं सपा व व्यापारी नेताओं ने भी इसे चुनाव से पूर्व झुनझुना थमाने वाला बजट बताया। हलांकि भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इसे विकसित भारत के चार स्तंभों युवा, गरीब, महिला और किसान सभी को सशक्त करेगा और यह बजट देश के भविष्य के निर्माण का बजट बताया। इस बजट में 2047 के विकसित भारत की नींव को मजबूत करने की गारंटी है।

जौनपुर: अंतरिम बजट पर लोगों ने दी अपनी मिलीजुली प्रतिक्रिया  | #NayaSaveraNetwork

कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज

पीएम आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान स्वीकृत करना, 'लखपति दीदी' स्वयं सहायता समूहों के लिए 3 करोड़ की संख्या तय करना, ऐसी कई योजनाएं बताती हैं कि एक तरफ जहां कल्याणकारी योजनाएं हैं, वहीं दूसरी तरफ बुनियादी ढांचे के विकास जैसी व्यय योजनाएं भी हैं। यह अंतरिम बजट आत्मवि·ाास से लबरेज, मजबूत और आत्मनिर्भर विकसित भारत की दृष्टि को रेखांकित करता है। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 2027 तक बढ़कर 5,000 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहा कि  इस बजट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को और मजबूत करने के लिए काम कर रही है जबकि किसान परेशान हैं। युवा बेरोजगार हैं, महिलाएं परेशान हैं।

सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या

व्यापारी टैक्स के भार तले दबता जा रहा है और यह सरकार केवल मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने में जुटी है। सपा के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने भी इस बजट को जनता के साथ छलावा बताया और कहा कि इंडिया की सरकार 2024 में जब बनेगी तो हम लोग एक ऐसा बजट लायेगें जिससे किसान, नौजवान, महिलाएं व आम नागरिक व व्यापारी को लाभ पहंुच सके। इस बजट में ऐसा कुछ खास नहीं है जो मोदी सरकार के लिए नया हो।

इंद्रभान सिंह इंदू अध्यक्ष व्यापार मंडल

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने भी केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इस अंतरिम बजट पर ज्यादा संतुष्ट नजर नहीं आये। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी टैक्स के बोझ तले दबा है। सरकार व्यापारियों के लिए कोई खास काम नहीं कर रही है। उल्टे प्रदेश का जीएसटी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न करने में दिनरात जुटा रहता है ऐसे में इस बजट से व्यापारियों को कोई खास लाभ होता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार का ये अंतिम बजट है। पहले भी महिलाओं के लिए कोई खास छूट नही मिली थी।

 कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष रेखा 

लोकसभा चुनाव के बाद जब इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो समाज के सभी वर्गों के लिए एक अच्छा बजट लाया जायेगा। फिलहाल यह बजट केवल घोषणाओं का बजट दिखाई दे रहा है। अतुल वेल्फ ेयर सोसायटी ट्रस्ट की सह संस्थाप उवर्शी सिंह ने कहा कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए यह बजट पेश किया है इससे भारत 2047 तक विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा।

समाजसेवी उर्वशी सिंह

महिलाओं के लिए खासतौर पर इस बजट में लखपति दीदी योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। 
*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ