जौनपुर: तालाब व भीटा खाते की भूमि पर हो रही मिट्टी की अवैध खोदाई | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नेशनल हाईवे निर्माण में किया जा रहा इस्तेमाल

ग्रामीणों ने थाना समाधान दिवस में अधिकारियों से की शिकायत

रामपुर जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा आशानंदपुर में तालाब व भीटा खाते की भूमि पर बुल्डोजर लगाकर मिट्टी की अवैध खदान धड़ल्ले से की जा रही है। ठेकेदार डीसी शुक्ला व गांव निवासी मनबढ़ प्रभात तिवारी की मिलीभगत से खोदी जा रही मिट्टी मीरजापुर-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही है। गांव निवासी विनय सिंह, अनिल सिंह व गोपीनाथ सिंह ने थाने में आयोजित समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत करते हुए अवैध मिट्टी खोदाई पर रोक लगाए जाने का आग्रह किया है। प्रार्थना पत्र में उल्लेख किया गया है कि ग्राम सभा में स्थित आराजी नंबर 954 करीब साढ़े छह बीघा तालाब खाता और आराजी नंबर 952, 954, 953 व 955 लगभग साढ़े छह बीघा भूमि भीटा खाता के लिए सुरक्षित है। भीटा पर ही ग्रामीण ललही छठ और ज्यूतिया पूजा व होलिका दहन करते हैं। इस समय जौनपुर-मीरजापुर एनएच का निर्माण चल रहा है। ठेकेदार डीसी शुक्ल व गांव के ही मनबढ़ किस्म के प्रभात तिवारी दबंगई से पोकलैंड मशीन से अवैध मिट्टी खदान कर सड़क निर्माण में इस्तेमाल कर रहे हैं। इस तरह से करोड़ों की हेराफेरी कर ग्राम सभा की भारी क्षति की जा रही है। उक्त तालाब का पूर्व प्रधान उषा देवी पत्नी वीरेंद्र प्रताप सिंह पहले सुंदरीकरण करा चुकी हैं। खोदाई स्थल भीटा पर दो धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। इससे ग्राम सभा व आसपास के गांवों के लोगों की आस्था जुड़ी है। व्यापक जनहित में तालाब व भीटा खाता की भूमि में हो रही मिट्टी की अवैध खदान तुरंत रोकने व संलिप्त आरोपितों के विरु द्ध सख्त कार्रवाई किया  जाना जरूरी है। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी मडि़याहूं का भी ध्यान आकृष्ट करते हुए तुरंत सख्त व प्रभावी कदम उठाए जाने का आग्रह किया है।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ