जौनपुर: भाजपा सरकार सामंतवाद का दे रही परिचय: विवेक | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: भाजपा सरकार सामंतवाद का दे रही परिचय: विवेक  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रदेश सचिव बोले पीडीए के बदौलत भाजपा का होगा सफाया

सपा कार्यालय में पीडीए जन पंचायत का हुआ आयोजन

केराकत/चंदवक जौनपुर। केराकत विधानसभा के सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने पीडीए जनपंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नफरत फैलाने व जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाने का षडयंत्र कर रही है। सपा पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों, मजदूरों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने नारा दिया है कि ''जिसकी जितनी आबादी है उसकी उतनी भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि पिछड़ों के वोट से बनी भाजपा की सरकारें पिछड़ों, वंचितों का हिस्सा हड़प रहीं हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार सामंतवाद का परिचय दे रही है। भाजपा सरकारी संस्थानों, उपक्रमों को अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों नीलाम कर निजीकरण के द्वारा ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण खत्म कर रही है। सपा केराकत विधानसभाध्यक्ष नीरज पहलवान ने कहा कि भाजपा पिछड़े वंचित दलित वर्ग के गुलाम मानसिकता के स्वार्थी नेताओं को चारा के रूप में प्रयोग कर शिकार बनाती है। अध्यक्षता नीरज पहलवान व संचालन पंकज मंडल ने किया। जनपंचायत को भगवतीचंद सरोज, डॉ. हरिराम यादव, सुखराज बिन्द, समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव, सत्यनारायण नाविक, आरती महाजन, सुरेश यादव, जितेंद्र यादव आदि लोगों ने संबोधित कि या। 

चंदवक संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी द्वारा डोभी ब्लॉक के विभिन्न सेक्टरों में आयोजित पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि सपा संघर्ष की कोख से जन्मी पार्टी है। पीडीए के सहयोग से संघर्षों की बदौलत जनता से जनबन्धन करके किसानों,मजदूरों, नौजवानों,युवाओं,व्यापारियों, कामगारों के खिलाफ काम करने वाली भाजपा सरकार को उखाड़ फेंका जाएंगा। आने वाले लोकसभा चुनाव में पीडीए की बदौलत भाजपा सरकार का सफाया हो जाएंगा। श्री यादव ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि निडर होकर पीडीए के बीच जाए और भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराएं और लोगों को बताएं कि किस प्रकार भाजपा सरकार पीडीए के हितों के खिलाफ काम कर रही है। पूर्व प्रदेश सचिव भगवती सरोज,पवन मंडल, डॉ.हरिराम, रामराज राजभर ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार विपक्ष को समाप्त करने पर तुली हुई है। संचालन पवन मंडल ने किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ