नया सवेरा नेटवर्क
चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की हुई बैठक
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दिया है। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है जो 11 फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में नगर के उत्तरी क्षेत्र अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता सभासद दल के नेता नंदलाल यादव ने किया व संचालन भाजपा नेता विष्णु गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रभारी जमुनिया राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि इस बार भी भारी बहुमत से मोदी सरकार फिर बनने जा रही हैं जो लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है उनके सपने कभी पूरा नहीं होगें। कहा कि कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं व वृहद जनसंपर्क अभियान चलाते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगो से जनसंपर्क करते हुए मोदीजी योगीजी सरकार की उपलब्धियो को बताये। पूर्व नगर महामंत्री नंदलाल यादव ने कहा कि मतदाता सूची में जो नाम छुटे हैं उनका नाम जोड़ने हेतु कार्य करे व पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लें। सेक्टर प्रभारी विष्णु गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर गांव चलो अभियान चल रहा है और लोगो को सरकार की उपलब्धि को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचा रहे है। बैठक में शिवम जायसवाल,बृजेश गुप्ता,शिव शंकर साहू, रवि प्रकाश सेठ, प्रीतम सोनी, विजय केडिया, सुमित गुप्ता, अभिषेक सेठ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी दो महीने हम सभी मोदीजी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे मनोयोग से संगठन का कार्य करेंगे।
Advt. |
0 टिप्पणियाँ