जौनपुर: अचेत अवस्था में रेलवे लाइन के बीच मिली महिला | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर जलालपुर क्षेत्र के हौज बछिला गांव के पास रविवार की सुबह एक लगभग 40 वर्षीय महिला अचेतावस्था में घायल हालत में पाई गई। आसपास के लोगों के अनुसार संभवत: उक्त महिला रात में ही किसी ट्रेन से गिर गई होगी। गांव के लोगो ने तड़के ऊक्त स्थान पर महिला को घायलावस्था में देखा जिसकी जानकारी होते ही गांव के काफी लोग मौेके पर इकट्ठा हो गये और महिला को वहाँ से उठाकर बस्ती में लेकर आये। उसके बाद गांव की महिलाओं ने आग जलाकर महिला को काफी देर तक सेकाई किया। समाजसेवी रतन सिंह परमार ने पुलिस तथा एम्बुलेंस को सूचना दिया। उसके बाद एम्बुलेंस से घायल महिला को उपचार के लिये भिजवाया। महिला की शिनाख्त नेहा खरवार निवासी डड़वार खलिसपुर थाना करौंदी जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई। रेलवे लाइन की पेट्रोलिंग करने वालो ने रात को महिला को देखने के बाद भी उसको उठाने या चिकित्सालय भिजवानें की जहमत नही उठाया। इस संबंध में पूछने पर बोले हमारी जिम्मेदारी नही है। इस बात को लेकर गांव के लोग में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
![]() |
Advt. |