जौनपुर: महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मड़ियाहूं जौनपुर। नव कुंडी चार दिवसी गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय तहसील अंतर्गत देल्हुपुर गांव से गायत्री महायज्ञ के लिए मां काली मंदिर से कलश यात्रा सैकड़ो की संख्या में पीत वस्त्र पहने माताएं बहने सिर पर कलश धारण करके नारा लगाते हुए अपना-अपना करो सुधार, मिट जाएगा भ्रष्टाचार। अगर रु कनी है बर्बादी ,बंद करो खर्चीली शादी। देल्हुपुर ,सदलपुर, सोईथा, शीतल गंज होते हुए कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल महाकाली मंदिर पर पहुंची जहां पर कलश भगवान का आरती पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्राह्मदेव मिश्र, लालमणि मिश्रा, जगदीश मिश्रा, अशोक मिश्रा, दिनेश ओझा, विजय यादव, महेंद्र शुक्ला, छोटे लाल यादव ,देवेंद्र मिश्रा, प्रिंस मिश्रा आदि रहे। कार्यक्रम संचालन सुनील मिश्रा ने किया।
![]() |
Advt. |