मुंबई : हास्य व्यंग्य के सशक्त कवि हरिश शर्मा "यमदूत" पंचतत्व में विलिन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई । देश भर में यमदूत के नाम से विख्यात प्रसिद्ध हास्य एवं व्यंग्य कवि हरिश शर्मा का गुरुवार दिनांक 1 फरवरी 2024 को दहिसर स्थित निवास पर सांसों की गति थम जाने से निधन हो गया।पूर्व जेलर व वरिष्ठ साहित्यकार यमदूत देश के विभिन्न राज्यों में हास्य मंचिय कवि के रूप से विख्यात थे। उत्तर प्रदेश के मूल निवासी यमदूत सेवा निवृत्ति उपरांत मुंबई को ही अपना ठिकाना बना लिया था। मुंबई के साहित्यिक कार्यक्रमों में सतत सहभागी होते थे।उनके मृत्यु की खबर से महानगरीय साहित्यिक समाज शोक संतप्त है तथा उनके जाने से कहीं ना कहीं साहित्य की अपार छति हुई है। महनगर के चर्चित कवि अल्हड़ असरदार,अजय बनारसी, बसंत आर्य, वाचस्पति तिवारी,मनु श्रीवास्तव, धनंजय कुमार सहित कई कवि उनके अंतिम दर्शन करने उनके निवास पहुंचे व अंतिम यात्रा में सहभागी हुए।उनके पिछे उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा, बेटी ( विवाहित),बहू आदि शोकाकुल हैं। महानगर मुंबई के सभी साहित्यकारों एवं साहित्यिक मंचों पूर्वांचल मानस मंडल, हस्ताक्षरम्, काव्य कुंज, काव्य सृजन, हस्ताक्षर, नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान, भारतीय जनभाषा प्रचार समिति, हृदयांगन साहित्य संस्थान, संगीत साहित्य मंच ,कलमकार परिवार के सभी साहित्यकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
![]() |
Advt. |