नया सवेरा नेटवर्क
गौराबादशाहपुर जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के पांडेयपट्टी और राजेपुर प्रथम ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। किसानों में नैनो यूरिया की शीशी वितरित की गयी। अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। इस अवसर पर ज्वाइंट बीडीओ सुभाषचंद्र, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, एडीओ एसटी विवेक कुमार, एडीओ समाज कल्याण जयप्रकाश वि·ाकर्मा, प्रधान दशरथ बिंद, मनोरमा सिंह, बुलट सिंह, सचिव अरविंद यादव, अखिलेश कुमार, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ