भाजपा में अनेक कांग्रेस नेता शामिल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
भोपाल। कांग्रेस के अनेक नेताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर छिंदवाड़ा के युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव बंटी पटेल, कांग्रेस क्षेत्रीय अध्यक्ष गोलू पटेल, कांग्रेस के नेता राकेश पटेल, दीपक पटेल, 10 से अधिक सरपंच, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष और जबलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकिरण गिरी, उनके पति सरपंच दयानंद गिरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की है।