नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। चिनहट रामलीला मैदान पर शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला लगा। भाजपा नेता नीरज सिंह और विधायक योगेश शुक्ला ने 21 लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा बांटा। पांच दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और दो को बैशाखी दी गई। तमाम लोगों को कंबल बांटे गए। नीरज सिंह ने कहा कि सेवा से बढ़कर धर्म नहीं है। यहां ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के राजीव मिश्रा, पार्षद अरुण राय, मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, शैलेंद्र पांडे, संतोष रंजन पांडे, विजय शर्मा, अनिल सोनी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ