लखनऊ: सपा ने यादवों को समझा सिर्फ वोट बैंक: सुभाष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने सपा पर यादवों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने यह बात मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के आजमगढ़ दौरे को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर की।
यदुवंश ने कहा कि मोहन यादव देश के इकलौते यादव मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ता के रूप में कई दशक तक कड़ी मेहनत करके एक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि एक यादव मुख्यमंत्री पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज स्तरहीन राजनीति से अधिक कुछ नहीं है। उन्होंने आरोप जड़ा कि अपने परिवार के अलावा किसी और यादव की तरक्की सपा नेतृत्व से बर्दाश्त नहीं होती।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh