नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 41 रेल कर्मचारी अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को गुरुवार को मंडल कार्यालय में सेवानिवृत्ति समारोह में सभी को समापक भुगतान प्रपत्र दिया गया। इस कार्यक्रम के मंडल कार्मिक अधिकारी, अमित पाण्डेय ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। डीआरएम एसएम शर्मा ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने बहुउद्देशीय हाल में मण्डल कार्मिक अधिकारी बसंत लाल की ओर से 33 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान दिया। रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
 |
Advt. |
 |
Ad |
 |
Advt.
|