लखनऊ: 51 डॉक्टरों ने साक्षात्कार दिया, 41 चयनित | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- सीएमओ ने जारी किया वॉक इन इंटरव्यू का रिजल्ट
लखनऊ। मरीजों को बेहतर मुहैया कराने के लिए सीएमओ कार्यालय की तरफ से लगातार डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए बुधवार को 41 चयनित डॉक्टरों की सूची जारी की। सीएमओ के अधीन 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन होना है। अभी करीब 75 केंद्र चल रहे हैं। जहां पर डॉक्टर व स्टॉफ तैनात हैं। एनएचएम ने बीते साल दिसंबर में 33 नए केंद्र शुरू करने के निर्देश दिए थे।
सीएमओ कार्यालय की तरफ से नए केंद्रों शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए 81 डॉक्टरों की भर्ती निकाली गई। 17 जनवरी को साक्षात्कार हुए। लगभग 51 डॉक्टर साक्षात्कार में शामिल हुए। बुधवार को साक्षात्कार का परिणाम घोषित किया। जिसमें साक्षात्कार देने वाले 41 डॉक्टर पास हो गए। अधिकारियों का कहना है कि 30 पद खाली रह गए हैं।