जौनपुर: गायक की पिटाई कर वाहन किया क्षतिग्रस्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन। कानामऊ गांव में शनिवार की रात किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे गायक कलाकार के वाहन को ओवरटेक कर रोक, दस की संख्या में पहुंचे मनबढ़ो ने लात घूंसा से पीटकर उसे घायल कर दिया। साथ ही उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोरगुल से ललकारते हुए मौके की तरफ आते ग्रामीणों को देख मनबढ़ अपने वाहन में बैठ खुटहन की तरफ फरार हो गए।
घायल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात दस हमलावरों के के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।ाुल्तानपुर जिले के बधुआ थाना क्षेत्र के उच्च गांव निवासी प्रीत कुमार दूबे अपने तीन साथियों आलोक, हैप्पी यादव और गौरव उपाध्याय के साथ रात लगभग एक बजे एक कार्यक्रम से लौट कार से अपने घर लौट रहा था। उक्त गांव में पीछे से आ रही बोलेरो व एक कार में बैठे दस लोगों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोक लिया। बगैर कुछ पूछे उन्हें कार से नीचे खींच लात घूंसो से पीटना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके की तरफ आ रहे ग्रामीणों को देख हमलावर फरार हो गए।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |