जौनपुर: आरएसएस का पथ संचलन कार्यक्रम संपंन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

खेतासराय। रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पथ संचलन आदर्श भारती विद्यापीठ परिसर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग चौराहा, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाज़ार होता हुआ वापस आदर्श भारती विद्यापीठ परिसर मे संपन्न हुआ। पथ संचलन कार्यक्रम के समय जुलूस के साथ  पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। रास्ते मे नगर पंचायत द्वारा चूना छिड़काव किया गया था। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए सह विभाग संघ संचालक प्रोफेसर डॉ.अविनाश पाथर्डीकर विभाग अध्यक्ष प्रबंधन अध्ययन शंकाय पूर्वांचल वि·ाविद्यालय ने कहा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में किया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय का मतलब यहां के जो रहने वाले लोग हैं उनका अपना संस्कृति उनका अपना विचार और उनके अपने पूर्वज तथा उनके अपने धरोहर उसके प्रति वह बहुत ही भक्ति भाव रखते हैं। 

केवल भीड़ को अधिक से अधिक व्यक्तियों के समूह को देश या राष्ट्रीय कहना  सही नहीं है। स्वयंसेवक का अर्थ अपने स्वयं की प्रेरणा से देश के लिए कार्य करता हो वह स्वयंसेवक है और इन सबके समूह को संघ कहा जाता है  इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने प्रार्थना प्रज्वल कराया। विभाग शारिरिक शिक्षण प्रमुख विरेन्द्र, ज्ञानदत्त, सह जिला प्रचारक सुरज, जिला सामाजिक समरसता संयोजक अवधेश कुमार पाण्डेय, जिला सामाजिक सद्भाव संयोजक हरिओम, मुकेश, सर्वेश खड संचालक सोंधी,अखिलेश खंड कारवाह, काशीनाथ,हनुमान,खुटहन संघचालक सुरेन्द्र, रामसिंह सुईथाखंड कार्यवाह रामसागर, धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता धर्म रक्षक, सुनील यादव (मम्मन) विजय गुप्ता, प्रदुमन तिवारी, प्रदुम्न शांति सागर, मनोज अवधेश पांडेय, हरेंद्र यादव, गजेंद्र पांडेय,संजय विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad


*73 लोकसभा सदर जौनपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से जौनपुर जनपदवासियों को महाशिवरात्रि एवं रंगों के पर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें