जौनपुर: दर्शनार्थियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल | #NayaSaveraNetwork
- घायलों को पुलिस ने पहुंचवाया अस्पताल
@ नया सवेरा नेटवर्क
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित त्रिलोचन बाजार के पास भवनाथपुर ग्राम में एनएच-56 वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय मार्ग पर रविवार की देर रात लगभग 1:30 बजे दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। जिसमें लगभग डेढ़ दर्जन यात्रियों को गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है। बस पलटते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया और चीख-पुकार होने लगी।
दुर्घटना की खबर मिलते ही रात में पुलिस प्रशासन के अधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँच कर रेसक्यू करते हुए घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जनपद शिप्रा शिवपुरी) से बस संख्या यूपी 82 टी 9724 से बाबा विश्वनाथ के दशर््ान हेतु आये थे। बाबा का दर्शन पूजन करके रात लगभग 12 बजे अयोध्या श्रीराम के दर्शन के लिए निकले थे। घटनास्थल त्रिलोचन बाजार के पास भवनाथपुर लगभग डेढ़ बजे रात को पहुंचे थे कि चालक की लापरवाही से बस पलट गई और सड़क के किनारे खाई में चली गयी। बस में कुल 63 यात्री सवार होना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में लगभग दो दर्जन यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की खबर मिलते ही थाना जलालपुर की पुलिस और खुद पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँचे और 108 एम्बुलेंस की मदत से घायलो को उपचार के लिए रेहटी सीएचसी पहुंचाया वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद 19 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि 6 का उपचार सीएचसी पर किया जा रहा है। सभी दशर््ानार्थी अयोध्या दशर््ान करने के बाद रामे·ारम जाने वाले थे। लेकिन रास्ते में घटित दुर्घटना के कारण यात्रा स्थगित होने की खबर है। भगवान के पूजन अर्चन के लिए निकली बस का पलटना चर्चा का विषय बना हुआ है।