अंतरिम बजट सभी वर्गों के उत्थान का सर्व स्पर्शी बजट: जोशी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने केन्द्र सरकार के अंतरिम बजट को शानदार और दमदार बताते हुए महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के साथ किसान, युवा सहित समाज के सभी वर्गों के उत्थान का सर्व सपर्शी बजट बताया। श्री जोशी ने अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।