जौनपुर: नि:शुल्क प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त पहुंच रहे अयोध्या धाम: अभिषेक | #NayaSaveraNetwork


जौनपुर: नि:शुल्क प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त पहुंच रहे अयोध्या धाम: अभिषेक  | #NayaSaveraNetwork

  • प्रतिदिन 5 बसें यात्रियों को लेकर पहुंच रही अयोध्या धाम

विपिन सैनी

    नया सवेरा नेटवर्क

    चौकियां धाम, जौनपुर। चौकियां धाम स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास भोर होते ही सैकड़ों रामभक्तों का अयोध्या धाम जाने के लिये जमावड़ा लगा रहता है। आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा 7 फरवरी से चलाये जा रहे नि:शुल्क निषाद रथ बस यात्रा से जनपद, तहसील क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम लला के दर्शन प्राप्त कर अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे हैं। 

    जौनपुर: नि:शुल्क प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त पहुंच रहे अयोध्या धाम: अभिषेक  | #NayaSaveraNetwork

    मन्दिर निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात श्रीरामलला के मन्दिर गर्भगृह में विराजमान होने के बाद देश के कोने कोने से अयोध्या धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु श्रीराम जन्म भूमि क्षेत्र में नवनिर्मित मन्दिर में विराजमान श्रीराम लला का सुगम दर्शन प्राप्त कर लाभान्वित हो रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर के माटी का लाल आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा जौनपुर से प्रतिदिन नि:शुल्क निषाद रथ बस सेवा आगामी 7 मार्च तक श्रीराम भक्तों के लिये जारी रहेगी। जनपद व तहसील क्षेत्र से महिलायें, बच्चे, युवा शनिवार व रविवार को छुट्टी होने के कारण अयोध्या की यात्रा करने से पूर्व ही आईएएस अभिषेक सिंह टीम द्वारा बनाए गए व्यवस्था से आनलाइन आवेदन कर अपनी अपनी सीट पहले से बुककर सुरक्षित कर लिए थे। वहीं कुछ लोग अपने अपने दिन के हिसाब से यात्रा की तैयारी कर नि:शुल्क बस सेवा की बुकिंग कर रहे हैं।

    जौनपुर: नि:शुल्क प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त पहुंच रहे अयोध्या धाम: अभिषेक  | #NayaSaveraNetwork

    वही सपरिवार दर्शन पूजन कर वापस लौटे मां शीतला चौकियां धाम निवासी सतीश सैनी, मोहित सैनी ने बताया कि आईएएस अभिषेक सिंह द्वारा प्रतिदिन नि:शुल्क निषाद बस सेवा के माध्यम से सैकड़ों लोग प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लाभान्वित हो रहे हैं। बस सुबह 7 बजे प्रतिदिन चौकियां धाम से निकलती है और दोपहर में अयोध्या धाम पहुंचती है। रात्रि 8 से 9 बजे के बीच अयोध्या धाम से गृह जनपद जौनपुर के लिए प्रस्थान करती है। अभिषेक सिंह के टीम द्वारा चलाये गये इस मुहिम से प्रतिदिन सैकड़ों रामभक्त अयोध्या धाम यात्रा कर प्रभु श्रीराम के दर्शन प्राप्त कर रहे हैं।


    *Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
    Ad



    *पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
    Advt.


    *DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
    Ad

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ