सांसद संगीता की मांग से भाजपाई नाराज | #NayaSaveraNetwork



सांसद संगीता की मांग से भाजपा नाराज | #NayaSaveraNetwork


  • बसपा में होते हुए सपा की ओर झुकाव का आरोप

नया सवेरा नेटवर्क

    आजमगढ़। लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद द्वारा संसद सत्रावसान के आखिरी दिन अयोध्या में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव में भाग लेते हुए सपा संस्थापक व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग सदन में रखी गई। जिसके बाद आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण पाण्डेय ने इसका विरोध जताया। 

    सांसद संगीता की मांग से भाजपा नाराज | #NayaSaveraNetwork

    उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि कारसेवकों पर गोली चलवाकर निर्मम हत्या करने वाले मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की मांग करने वाली लालगंज की बसपा सांसद का सपा के प्रति मोह यह दर्शाता है कि आगामी चुनाव में संगीता आजाद अपनी कुर्सी के लिए सभी तरफ टिकट के लिए लाइन लगाएं खड़ी हैं। संगीता आजाद की इस मांग का भाजपा कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

    • भाजपा, सपा से भी टिकट की जुगत में संगीता
    सांसद संगीता की मांग से भाजपा नाराज | #NayaSaveraNetwork

    गौरतलब हो कि संसद में लालगंज की बसपा सांसद संगीता आजाद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह, पीबी नरसिम्हा राव, स्वामी नाथन जी को भारत रत्न दिया गया है। मान्यवर कांशीराम और मुलायम सिंह को भी भारत रत्न दिया जाए। बाबा साहेब ने एक वोट का अधिकार तो सबको दिया लेकिन मान्यवर कांशीराम और मुलायम सिंह ने इस वोट की कीमत समझाने का काम किया। सदन में बसपा सांसद के इस बयान के बाद आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। सूत्रों की मानें तो सांसद संगीता आने वाले लोकसभा चुनाव में बसपा की राजनैतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए भाजपा, सपा से भी टिकट की जुगत में लगी हुई है।


    *DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
    Ad


    *Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
    Ad



    *पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
    Advt.

    एक टिप्पणी भेजें

    0 टिप्पणियाँ