अयोध्या के राम जन्मभूमि को दान किया पांच बैटरी व्हीकल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य में विराजमान रामलला के दर्शन हेतु श्रद्धालुओं को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल दान दी हैं। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता शरद शर्मा ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने श्रीरामजन्मभूमि ट्रस्ट को पांच बैट्री संचालित टूरिस्ट व्हीकल श्रीरामजन्मभूमि में दिव्यांगजन और वृद्धों की सहायता हेतु दान की हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चम्पत राय को विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख सुमित श्रीवास्तव द्वारा गाडिय़ों की चाबी समर्पित की गयी है। 


अयोध्या के राम जन्मभूमि को दान किया पांच बैटरी व्हीकल | #NayaSaveraNetwork


उन्होंने बताया कि इस टूरिस्ट व्हीकल से श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन में दिव्यांगजन और वृद्धों को दर्शन कराया जायेगा। यह बैट्री से संचालित होगा जिसमें पर्यावरण साफ सुथरा रहेगा। उन्होंने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पांच बैट्री व्हीकल न्यास को समर्पित किया है। इससे लगातार दिव्यांग और वृद्धों को रामलला का दर्शन कराने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि दूरदराज से काफी दिव्यांग और वृद्धों का आगमन होता रहता है। अब इन गाडिय़ों से वृद्ध और दिव्यांग रामलला का दर्शन आसानी से कर सकते हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*DALIMSS SUNBEAM SCHOOL JAUNPUR | ADMISSIONS OPEN | FOR THE SESSION 2024 - 25 |SCHOOL IS THE WINNER OF GRAND ANNUAL | "RISING BHARAT 2024"| IN THE CATEGORY OF "THE MOST INNOVATING TEACHING IN KINDERGARTEN FACULTY IN JAUNPUR"| ◆ KGS' में एडमिशन के लिए स्कूल द्वारा दिया गया स्पेशल ऑफर ◆ नहीं लगेगी मंथली फीस ◆ स्कूल प्रशासन द्वारा बच्चों को दिया जाएगा 1 सेट यूनिफॉर्म Contact us on: 9235443353, 8787227589 | E-mail: dalimssjaunpur@gmail.com | HAMAM DARWAZA, JAUNPUR | Website: dalimssjaunpur.com | OUR OTHER BRANCH - AFLEPUR, MALHANI, JAUNPUR| #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें