मुंबई: कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं कांग्रेस के सिपाही: अर्जुन सिंह | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। कांग्रेस की पीठ में खंजर घोंप कर अन्य पार्टियों की शरण में जाने वाले लोगों से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि कांग्रेस का आम कार्यकर्ता पार्टी के साथ पूरी निष्ठा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने अंधेरी स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि पार्टी को छोड़कर वहीं भाग रहा है, जो बरसों से कांग्रेस की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहा था। कांग्रेस पार्टी ने ऐसे नेताओं को मान सम्मान, पद सब कुछ दिया, लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी के डर की वजह से वे इस मुसीबत के घड़ी में पार्टी के साथ छोड़कर दल बदल रहे हैं।

 अर्जुन सिंह ने कहा कि हम 45 सालों से  पार्टी में एक कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रहे हैं और जब तक जिएंगे तब तक पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। हम वह नेता नहीं हैं जो किसी के दबाव में डर कर अपने पार्टी के पीठ में खंजर घोंपे । उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी ।पार्टी जिस भी नेता या कार्यकर्ता के ऊपर विश्वास जताकर उसे टिकट देगी, सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर उस प्रत्याशी के साथ खड़े मिलेंगे और उसे विजई बनाएंगे। 

अर्जुन सिंह ने कहा कि जिन्हें भी पार्टी से परेशानी है, वह अभी से पार्टी छोड़कर चले जाए। ऐसे नेताओं की पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी कांग्रेसियों को यह नहीं भूलना चाहिए कि कांग्रेस हम सब की मां है। आज कांग्रेस मुसीबत के दौर से गुजर रही है तो हमें और दृढ़ता के साथ उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत और लोकप्रियता कभी कम नहीं हो सकती।


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ