बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने दिया इस्तीफा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पटना। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बिहार विधानसभा सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार, श्री महेश्वर हजारी ने बुधवार पूर्वाह्न से उपाध्यक्ष का पद त्याग दिया है। श्री हजारी के पद त्यागने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। श्री हजारी राज्य में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कल्याणपुर विधानसभा सीट से विधायक है।
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |