नहीं रहे आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी | #NayaSaveraNetwork

@ नया सवेरा नेटवर्क

नयी दिल्ली। रेडियो पर आवाज की दुनिया के जादूगर माने जाने और 'बिनाका गीत माला' सरीखे कार्यक्रमों के जरिए अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले अमीन सयानी का मंगलवार की रात मुंबई में निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्रजनित बीमारियों से पीड़ित थे। सयानी को कल दिल का दौरा पड़ा , जिसके बाद उन्हें मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और देर शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।

रेडियो से नाता रखने वाला शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा , जो सयानी से अनजान हो। 'बहनों और भाइयों' के संबोधन के साथ उनकी दिलकश आवाज श्रोताओं को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखती थी। सयानी के कार्यक्रम 'बिनाका गीत माला' (बाद में 'सिबाका गीत माला' ने रेडियो की दुनिया में लोकप्रियता का वही मुकाम हासिल किया था , जैसा टेलीविजन की दुनिया में 'रामायण' और 'महाभारत' धारावाहिकों की प्रसिद्धि रही। सयानी के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक छा गया।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें