प्रयागराज: जगत तारन में आंचल बनीं ओवरआल टॉपर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में गुरुवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर प्रो. संजय सक्सेना ने कहा कि कॉलेज की स्थापना उस समय हुई जब लोग लड़कियों को शिक्षा के लिए बाहर नहीं भेजना चाहते थे। प्रो. असीम मुखर्जी ने कहा कि हमारा महाविद्यालय निरंतर नई उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है। पुराछात्रा पूजा और प्रगति ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की। छात्राओं ने ‘धर्नारीश्वर बैले की मोहक प्रस्तुति दी।
बीए की अर्पिता यादव एवं बीकॉम की टॉपर आंचल केसरवानी को पुरस्कृत किया गया। आंचल ओवरआल टॉपर रहीं। एमए अर्थशास्त्र में शिखा तिवारी, भूगोल में दीक्षा, हिन्दी में उदिता तिवारी, संस्कृत में रीना यादव को पुरस्कृत किया गया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निशा यादव को ‘श्रीमती कृष्णा चलवैजयन्ती सम्मान से सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक एवं बौद्धिक समिति की छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत एवं सम्मनित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. आशिमा घोष, प्रदीप मुखर्जी, डॉ. मीनाश्री यादव, डॉ. नीलिमा मिश्रा, डॉ. नीलमकान्त आदि मौजूद रहीं।
![]() |
Advt. |
![]() |
Ad |