नया सवेरा नेटवर्क
- 16 ट्रेनों में पांच ट्रेनें लखनऊ रूककर पहुंची अयोध्या धाम
- 11 फरवरी को अंतिम ट्रेन अयोध्या से नई दिल्ली रवाना होगी
लखनऊ। आस्था ट्रेन से अयोध्या जाने और आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर है। आगामी 11 फरवरी तक लखनऊ से अयोध्या धाम के लिए 12 आस्था ट्रेनें गुजरेंगी। यह ट्रेनें चार फरवरी से विभिन्न तारीखों में लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ठहराव करके अयोध्या पहुंचेंगी। वापसी में भी अयोध्या से विभिन्न तारीखों में आस्था ट्रेनें चलकर लखनऊ होकर गंतव्य स्थान तक जाएंगी। उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद आस्था ट्रेनों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में जम्मू, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और पंजाब से आने वाली आस्था ट्रेनें लखनऊ होकर अयोध्या धाम पहुंचेगी। 16 आस्था ट्रेनों में चार ट्रेनें अयोध्या पहुंच चुकी हैं। बाकी 11 ट्रेनें विभिन्न तारीखों में लखनऊ होकर अयोध्या पहुंचेगी।
- यह ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में लखनऊ होकर अयोध्या जाएंगी
-ट्रेन नंबर 04610 छह फरवरी को जम्मूतवी से सुबह 5:20 बजे चलकर लखनऊ मध्य रात्रि 12:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट रात 2:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से जम्मूतवी आठ फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04644 नौ फरवरी को पठानकोट से सुबह 7:50 बजे चलकर चारबाग मध्य रात्रि 12:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट रात 2:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से पठानकोट 11 फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04534 पांच फरवरी को ऊना हिमाचल से सुबह 6:50 बजे चलकर चारबाग मध्य रात्रि 12:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट रात 2:55 बजे पहुंचेगी। वापसी अयोध्या कैंट से ऊना हिमाचल सात फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04312 आठ फरवरी को योगनगरी ऋषिकेश से सुबह 11:40 बजे चलकर चारबाग मध्य रात्रि 12:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट रात 2:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से योगनगरी आठ फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04012 नई दिल्ली से छह फरवरी की मध्य रात्रि 11:55 बजे चलकर अगले दिन चारबाग सुबह 10:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से नई दिल्ली आठ फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 4016 आनन्द विहार से चार फरवरी को मध्य रात्रि 11:55 बजे चलकर अगले दिन चारबाग सुबह 10:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट दोहपर 12:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से आन्नद विहार छह फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04028 हजरत निजामुद्दीन से पांच फरवरी को मध्य रात्रि 11:55 बजे चलकर अगले दिन चारबाग सुबह 10:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से सात फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 4696 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा से सात फरवरी को तड़के 4:20 बजे चलकर अगले दिन मध्य रात्रि 1:55 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट सुबह 5:05 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या कैंट से नौ फरवरी को चलेगी।
-ट्रेन नंबर 04650 अमृतसर से सात फरवरी को सुबह 5:55 बजे चलकर उसी दिन मध्य रात्रि 10:35 बजे लखनऊ पहुंचकर अयोध्या कैंट सुबह 4:20 बजे पहुंचेगी। वापसी अयोध्या धाम से अमृतसर नौ फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04526 अंब अंदौरा से सात फरवरी को सुबह 6:00 बजे चलकर मध्य रात्रि चारबाग 12:05 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट सुबह 2:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या धाम से अंब अंदौरा नौ फरवरी को होगी।
-ट्रेन नंबर 04022 नई दिल्ली से आठ फरवरी की रात 11:55 बजे चलकर सुबह चारबाग 10:15 बजे पहुंचकर अयोध्या कैंट दोपहर 12:55 बजे पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या धाम से नई दिल्ली 10 फरवरी को होगी।
0 टिप्पणियाँ