नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। पांडेयपुर में एक ट्रैवेल्स एजेंसी के दो कर्मचारी मंगलवार को अलग-अलग हादसों में जख्मी हो गये। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। सदर बाजार निवासी संदीप कुमार (35 वर्ष) एजेंसी में मैनेजर थे। वह मंगलवार रात सिंधोरा से लौट रहे थे। भोजूबीर पेट्रोल पंप पर दूसरी बाइक से टकराकर जख्मी हो गए। सूचना पर एजेंसी के मालिक अभय श्रीवास्तव व एजेंसी के दूसरे मैनेजर रामचंद्र पाल पहुंचे। दोनों ने संदीप को बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान सुबह संदीप की मौत हो गई। उधर, रात में ही हरहुआ निवासी रामचंद्र पाल ट्रामा सेंटर से घर जा रहे थे। हरहुआ में किसी वाहन से टकराकर वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। उन्हें अर्दलीबाजार स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप दो भाइयों व दो बहनों में सबसे छोटा था।
 |
| Ad |
 |
| Ad |
 |
Ad
|