BREAKING

वाराणसी: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। शीलनगर कॉलोनी (महमूरगंज) में शिवम बाजपेयी की पत्नी अपूर्वा (23 वर्ष) ने बुधवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन शाम को घर पहुंचे तो जानकारी हुई। भेलूपुर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौक पर पहुंची। कमरे की तलाशी लेने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। सूड़िया (चौक) के मूल निवासी कृष्णमोहन बाजपेयी अपने दो बेटों शिवम तथा विनायक के साथ शीलनगर में मकान बनवा कर रहते हैं। कृष्णमोहन घरों में पूजा-पाठ कराते हैं। जबकि उनकी पत्नी सिलाई करती हैं। 

शिवम श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में कंप्यूटर ऑपरेटर है। दोपहर में कृष्णमोहन किसी के यहां पूजा-पाठ कराने गये थे। उनकी पत्नी छोटे बेटे विनायक के साथ किसी को कपड़ा पहुंचाने गई थी। शिवम नौकरी पर गया था। घर में अकेली अपूर्वा ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। दोपहर बाद जब कृष्णमोहन घर पहुंचे तो देखा बहू का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना पर अन्य परिजन भागकर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव फंदे से उतारा। परिजनों ने बताया कि बीते साल 19 फरवरी को ही शिवम की अपूर्वा से शादी हुई थी। घरवाले खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ नहीं बता सके।


*जौनपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*प्राथमिक शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ जौनपुर की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*ग्राम पंचायत अधिकारी नरेन्द्र की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें