BREAKING

वाराणसी: विद्यापीठ की पहले ही दिन की परीक्षा ठंड से स्थगित | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। ठंड और शीतलहर के कारण काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा में पहले ही दिन व्यवधान पड़ गया। मंगलवार को तीन पालियों में होने वाली स्नातक प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई। हालांकि बुधवार से होने वाले परीक्षा कार्यक्रम को यथावत रखा गया है। मंगलवार की परीक्षा की तिथि की घोषणा बाद में होगी।

कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय की तरफ से जारी आदेश में ठंड और घने कोहरे के कारण पहले दिन की परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी गई है। बता दें कि काशी विद्यापीठ की परीक्षा पांच जिलों में 219 केंद्रों पर लगभग 2.36 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हर बार की तरह तीन पालियों में परीक्षा आयोजित कराई जानी है। इसके लिए सभी जिलों में 100 से ज्यादा नोडल केंद्र भी बनाए गए हैं और 12 जनवरी से प्रवेश पत्र वितरण भी शुरू हो गया है।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि बनारस सहित सभी जिलों में भीषण ठंड में सुबह और शाम की पालियों में विद्यार्थियों की दिक्कत को देखते हुए कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने पहले दिन की परीक्षा स्थगित करने के आदेश दिए। आगे की सभी परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम अनुसार चलेंगी।


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad




नया सबेरा का चैनल JOIN करें