वाराणसी: विद्वानों का 56 सदस्यीय दल अयोध्या रवाना | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सोमवार को मूर्धन्य विद्वानों का 56 सदस्यीय दल अयोध्या रवाना हुआ। मछोदरी स्थित गौरी शंकर चौधरी मार्ग से उनकी रवानगी हुई। विद्वानों ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि कारसेवा में बलिदान होने वाले गौरीशंकर चौधरी मार्ग से हम रवाना हो रहे हैं। वहीं हम सौभाग्यशाली है कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनेंगे।
विद्वानों का स्वागत विश्व हिंदू परिषद, धर्म जागरण न्यास, नरसिंह मठ तथा आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया। इस अवसर पर विहिप महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, विजय चौधरी, विशाल सिंह, राजेश सिंह, राजेश पांडेय, विपुल गुजराती, परशुराम उपाध्याय, श्यामसुंदर सिंह, कामेश्वर नाथ पाठक, दिनेश भारद्वाज, राष्ट्रवादी सौरभ, अतुल कुल, श्याम यादव, डॉ. राजवंश जायसवाल, रमेश यादव, राहुल मिश्रा, संजय सिंह, विकास मेहरा आदि रहे।


