BREAKING

लखनऊ: सड़क हादसे में दो की मौत, एक घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

निगोहां। मोहनलालगंज में सोमवार दोपहर बेकाबू वाहन ने कैमूर (20) को रौंद दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, निगोहां कस्बे में रविवार रात रामू (35) की बाइक में तेज रफ्तार डाले ने टक्कर मार दी। हादसे में रामू की मौत हो गई। वहीं दोस्त बुरी तरह से घायल हो गया। हरिद्वार घोसीपुरा निवासी कैमूर पीजीआई के बंगाली खेड़ा में परिवार के साथ रहता था। 

सोमवार दोपहर 3.30 बजे वह हरिकंशगढ़ी के पास सड़क पार कर रहा था। तभी बेकाबू वाहन ने कैमूर को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही कैमूर की मौत हो गई। वहीं, रायबरेली बछरावां निवासी रामू रविवार रात दोस्त मुकेश के साथ बाइक से लखनऊ आया था। निगोहां कस्बे में पहुंचने पर डाले ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामू और मुकेश बुरी तरह से घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने रामू को मृत घोषित कर दिया।


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें