BREAKING

वाराणसी: मारवाड़ी समाज ने 22 जनवरी को दीपोत्सव का लिया संकल्प | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। मारवाड़ी समाज की नई प्रबंध समिति (2024-2026) ने सोमवार को पदभार संभाल लिया। लक्सा स्थित मारवाड़ी संघ में आयोजित बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया। समाज के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष आरके चौधरी ने सभी से रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस अवसर पर ‘एक शाम लीलाधर के नाम महोत्सव मनाया गया। जिसमें श्याम प्रभु की झांकी सजाई गई। 

भजन संध्या में श्रीश्याम मंडल, श्रीराणी सती श्याम भक्त मंडल, श्रीश्याम बाल मंडल, श्रीश्याम परिवार के कलाकारों श्यामसुंदर गाड़ोदिया, अशोक कानोड़िया, अजय यादुका, प्रवीण कुमार माखरिया, पंकज तोदी ने प्रस्तुति दी। संचालन संस्था के अध्यक्ष पुरषोत्तम जालान ने किया। 

इस दौरान प्रदीप तुलस्यान, दीपक बजाज, मनोज जाजोदिया, उमाशंकर अग्रवाल, संजीव शाह, महेश चौधरी, सुरेश तुलस्यान, कृष्ण कुमार खेमका, राधे गोविन्द केजरीवाल, मनोज बजाज, श्याम सुंदर अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुनील कुमार धानुका, श्रीनारायण खेमका, अशोक गिनोड़िया आदि रहे।

*व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*पूर्वांचल हॉस्पिटल ट्रामा, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर एंड मैटरनिटी केयर की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad




*उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु की तरफ से आप सभी को मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaberaNetwork*
Ad





नया सबेरा का चैनल JOIN करें