BREAKING

वाराणसी: सर्किट हाउस में छात्र-छात्रों में बांटे स्मार्टफोन | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत सर्किट हाउस सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य व डीएम एस. राजलिंगम ने बीएचयू व सनबीम वरुणा के छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन बांटे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट फोन बांटने का उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी और प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थी किसी से पीछे न रहें। इस मौके पर सीडीओ हिमांशु नागपाल भी रहे। लखनऊ में प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

उधर, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से नवापुरा में विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उदय कुमार श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, सुनील राय, प्रभाकर यादव, राजू शर्मा, अर्जुन यादव आदि रहे। वहीं राष्ट्रवादी क्रांति मंच की ओर से भेलूपुर कांति गेस्ट हाउस में आयोजित संगोष्ठी में प्रदेश संयोजक चिन्मय चटर्जी ने विवेकानंद के विचारों पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सेठ, अशोक मिश्र, चंद्रभाल मिश्र, प्रदीप विश्वकर्मा, अनूप वर्मा आदि रहे।


*उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नव वर्ष एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
Ad



*Happy New Year 2024: युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ़ से नव वर्ष की आप सभी को हार्दिक बधाई  एवं शुभकामनाएं  | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें