वाराणसी: दो विमान व वंदेभारत ट्रेन रद्द, चार डायवर्ट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बाबतपुर/वाराणसी। स्पाइसजेट का दिल्ली व इंडिगो का मुम्बई जाने वाला विमान कोहरे के कारण शुक्रवार को निरस्त रहा। वहीं शनिवार को दिल्ली से आने वाली वंदेभारत ट्रेन को भी रद्द करना पड़ा। देर शाम से ही रन-वे की दृश्यता सामान्य से काफी कम होने की वजह से भुवनेश्वर के विमान को रांची, बेंगलुरू के विमान को लखनऊ, दिल्ली के विमान को वापस दिल्ली और हैदराबाद के विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया।
उधर, बाबतपुर आनेवाला बुद्धा एयर का विमान चार घंटे, अकासा बेंगलुरू का विमान दो घंटे, इंडिगो मुम्बई का डेढ़ घंटे, एयर इंडिया बेंगलुरू का छह घंटे, एयर इंडिया दिल्ली का एक और एयर इंडिया बेंगलुरू का विमान तीन घंटे देरी से पहुंचा। रात 10 बजे के बाद दृश्यता शून्य हो गई। इसके बाद कोई विमान न उड़ान भर सका और न उतरा। विमानों के निरस्त व डायवर्ट होने से वेटिंग हाल यात्रियों से भर गया। सुविधाओं को लेकर विमान कम्पनियों के अधिकारियों व यात्रियों में किचकिच भी हुई।
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |
![]() |
| Ad |


